कानपुर के यशोदा नगर पुलिस चौकी बाजार में नौबस्ता पुलिस द्वारा आयोजित भव्य महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन के साथ हुआ। श्रद्धा, भक्ति और सेवा के इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्षेत्रवासियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बढ़ाने वाला आयोजन बताया।
.
.
.
.
#uppolice #groundzeronews
#kanpur #breakingnews
#crimenews