👉 मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी रानीगंज द्वारा ताजिया स्थलों का निरीक्षण-
➡️ आज दिनांक 20.06.2026 को आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना फतनपुर क्षेत्र अंतर्गत ताजिया स्थलों का निरीक्षण किया गया।
➡️ निरीक्षण के दौरान संबंधित ताजिया स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ताजियादारों से संवाद स्थापित कर पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं परंपरागत रूप से मनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➡️ इस दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, जुलूस मार्गों की पूर्व जांच करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई।
➡️ क्षेत्राधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित पुलिस बल को भी सतर्क दृष्टि रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 20, 2026