गुना: बजरंगगढ़: पुलिस ने 17 वर्षीय लापता नाबालिग लड़की को खोजकर परिवार से मिलाया
गुना में बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने लापता लड़की को खोज लिया है। 9 अप्रैल को थाना प्रभारी ने कहा, 7 अप्रैल 2026 को बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र से लापता 17 वर्षीय नाबालिक लड़की के परिजनों ने रिपोर्ट की। 8 अप्रैल को सूचना पर लड़की को सुरक्षित दस्तयाब किया, बयान दर्ज किए। बाल कल्याण समिति में पेश किया, जहां से परिजनों को सौंप दिया है।