राजपुर: विशेष छापेमारी अभियान में 16 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹49000 का जुर्माना वसूला गया
Rajpur, Buxar | May 13, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान कुल 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें से सभी अभियुक्तों को जेल भेजा गया। यह कार्रवाई एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई। पुलिस के अनुसार हत्या के प्रयास कांड में 2, शराब के सेवन में 12, शराब बरामदगी में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया।