रेनकोट पहनकर आए चोर, कृषि दवाई दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख पार, CCTV में कैद हुई वारदात
बलौदाबाजार के अमेंरा में कृषि दवाई दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। रेनकोट पहने चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान और तलाश में जुटी है। बारिश के बीच हुई इस चोरी की वारदात से इलाके के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।
#BalodabazarNews #CrimeNews #CCTVFootage #TheftNews #ChhattisgarhNews