उज्जैन शहर: विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़, सुरक्षा की मांग को लेकर छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय का घेराव किया
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में फोरेंसिक विभाग के छात्रों ने परिसर में सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। मंगलवार को एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की शिकायत के बाद छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय का घेराव किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने और पेट्रोलिंग बढ़ाने का आश्वासन दिया है।कुलसचिव ने पुलिस के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई है।