आगामी त्योहार ईद और रामनवमी को देखते हुए खागा थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने पर गहन विचार-विमर्श किया गया।