गुनौर: गुनौर स्टेडियम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं
Gunnor, Panna | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुनौर स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। देशभक्ति, लोक संस्कृति एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से स्टेडियम का माहौल उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।