राजगढ़: राजगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि
राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों के द्वारा रविवार को दोपहर 12 बजे करीब संकट मोचन स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष केपी पंवार सहित अन्य उपस्थित रहे।