कुंडा: लापरवाही की भेंट चढ़ा युवक: प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसे के बाद इलाज में देरी से हुई मौत
प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार अनिल कुमार सरोज (28) की गुरूवार शाम 4 बजे मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कुंडा सीएचसी से रेफर किए जाने के बावजूद, समय पर एम्बुलेंस या उच्च चिकित्सा सुविधा न मिलने के कारण घायल ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।