लालगंज: पीएम श्री जी ए हाई स्कूल लालगंज में विश्व पृथ्वी दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने बनाई रंगोली
पी एम श्री जी ए हाई स्कूल लालगंज में आज 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा रंगोली बनाई गई l जिसमें कैडेट रोहित कुमार, आयुष कुमार और कुनाल कुमार ने संयुक्त रूप से बनाया l इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार कश्यप, शिक्षक गणेश कुमार सिंह, लाल देव दास ने कैडेटों के द्वारा बनाए गए रंगोली की प्रशंसा की l