परैया: परैया में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी, देशी कट्टा व कारतूस के साथ 15 दिन बाद गिरफ्तार
Paraiya, Gaya | May 5, 2026 परैया थाना क्षेत्र के खारपर साईकिल सवार युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी मंगलवार को गिरफ्तार हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान डेल्हा थाना क्षेत्र के कल्यानपुर निवासी दिलीप विश्वकर्मा के पुत्र रौशन कुमार से हुई है। जिसके निशानदेही पर घर के पीछे छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।