फूलपुर: सड़कों पर झुकी पेड़ों की डालियां बनी परेशानी, कटाई की मांग की जा रही है
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर पेड़ों की डालियां बढ़कर सड़क तक आ गई हैं माहुल, माहुल-फूलपुर, पवई-माहुल, अंबारी-शाहगंज तथा अंबारी-अहरौला मार्ग पर कई स्थानों पर डालियां सड़क की ओर झुकी होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है सामने से वाहन आने पर राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है।