कन्नौज: कन्नौज शहर के छोटी लुधपुरी मोहल्ले में लक्ष्मीनारायण जी के प्राचीन मंदिर में भगवान को चढ़ाएं पीले वस्त्र और फल
कन्नौज शहर के छोटी लुधपुरी मोहल्ले में भगवान लक्ष्मीनारायण जी का मंदिर स्थित है। जहां पर भगवान के दर्शन के लिए भक्त काफी दूर-दूर से आते है। गुरूवार को इस मंदिर में खास भीड़ होती है। सुबह से ही भक्त दर्शन को पहुंचते है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त गुरूवार के दिन पीले वस्त और पीले फल भगवान विष्णु को चढ़ाता है तो भगवान प्रसन्न होकर उसकी मनोकामना पूर्ण करते है।