कन्नौज: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा होती है, केले के वृक्ष में होता है वास, जानें कैसे करें पूजा-अर्चना
कन्नौज शहर में महिलाएं गुरुवार के दिन बृहस्पति भगवान यानि केले के वृक्ष के नीचे बैठकर भगवान विष्णु की पूजा करती नजर आईं। केले में भगवान विष्णु का वास होता है। ऐसी धार्मिक मान्यता भी है और इसे शुभ और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। गुरूवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते है।