कन्नौज: कन्नौज में देर रात मातमी धुनों के साथ निकाला गया जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया गया याद
कन्नौज शहर में बुधवार देर रात 11 बजे मुहर्रम को लेकर ढोल नगाड़ों के साथ मातमी धुन पर जुलूस निकाला गया। इस दौरान शहर के सारे खलीफा अपने-अपने अखाड़े लेकर शहर के कागजियाना मोहल्ले में स्थित इमाम चैक पर पहुंचे जहां पर हजारों अकीदतमंदो ने गमगीन ढोल नगाड़ों की धुन पर मातम किया और इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।