कन्नौज: कन्नौज शहर के मोहल्ला भटपुरी में स्थित दुग्धेश्वर पंचमुखी महादेव जी का प्राचीन मंदिर, यहां दूध का अभिषेक किया जाता है
कन्नौज शहर के मोहल्ला भटपुरी में भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर को दुग्धेश्वर पंचमुखी महादेव के नाम से जाना जाता है। मंदिर काफी पुराना है कि जिसकी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से बाबा के शिवलिंग का दूध से अभिषेक करता है तो उसकी हर मनोकामना बाबा पूरी करते है। बुधवार रात 8 बजकर 20 मिनट पर मंदिर पुजारी विजय कुमार ने दी यह जानकारी।