चौसा: नाबालिग अपहरण केस आरोपी आशीष वर्मा ने बक्सर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल
Chausa, Buxar | Jun 17, 2026 नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने बुधवार को कोर्ट में 1:00 बजे अपराह्न में आत्मसमर्पण कर दिया। मुफस्सिल थाना कांड संख्या 173/2026 के अभियुक्त आशीष वर्मा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवेश कुमार की अदालत में जमानत आवेदन दाखिल किया। सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने अभियोजन पक्ष से केस डायरी तलब की और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।