Varanasi: विजय नगरम मार्केट में नगर निगम का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला गेस्ट हाउस और दुकान सील
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने विजय नगरम मार्केट में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुन्नू लाल अग्रहरि के बहुमंजिला गेस्ट हाउस और एक दुकान को सील कर दिया। नगर निगम के मुताबिक पूर्व में दुकानें खाली करने और ध्वस्तीकरण संबंधी नोटिस जारी किया गया था। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जहां मुकदमा खारिज होने के बाद नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची।
अपर नगर आयुक्त अमित कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान एसीपी चेतगंज शुभम सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं गेस्ट हाउस मालिक ने नगर निगम पर मनमानी का आरोप लगाया और मोहलत की मांग भी की गई।
#Varanasi #VaranasiNews #VijayNagaramMarket #VaranasiCantt #NagarNigam #VaranasiNagarNigam #GuestHouseSealed #CanttRailwayStation #UPNews #BreakingNews #VaranasiBreaking #LiveVNS
Sadar, Varanasi | Aug 20, 2026