अल्बर्ट एक्का (जारी): रुद्रपुर जंगल में भीषण आग से हड़कंप, वन विभाग नदारद, ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में जुटे
जारी प्रखंड अंतर्गत रुद्रपुर जंगल में लगी भीषण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जानकारी देते हुए मंगलवार की शाम पाँच बजे बताया गया कि असामाजिक तत्वों द्वारा जंगल में आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण पूरा वन क्षेत्र धुएं और आग की लपटों से घिर गया है। आग तेजी से फैलने के कारण आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल बन गया है। आग की लपटें इतनी