कांके: मोरहाबादी स्थित द अंपायर अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Kanke, Ranchi | Nov 10, 2026 मोरहाबादी स्थित द अंपायर अपार्टमेंट में सोमवार की रात करीब आठ बजे आग लग गई। आग लगने की वजह से अफरा-तफरी मच गई। आग की घटना के बाद अपार्टमेंट के विभिन्न फ्लैटों में रह रहे लोग आनन-फानन में बाहर निकल आए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हालांकि, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने से कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी न