भटवलिया विद्युत उपकेंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निर्बाध आपूर्ति के दिए निर्देश
#देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र भटवलिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, उपकरणों की स्थिति और संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने अधिकारियों से उपकेंद्र से जुड़े विभिन्न फीडरों, विद्युत आपूर्ति की स्थिति और उपभोक्ताओं को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि उपकेंद्र से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह क्रियाशील रखी जाएं, ताकि विद्युत आपूर्ति में अनावश्यक बाधा न आए।
जिलाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं को नियमित, निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। तकनीकी खराबी या फाल्ट की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय में समस्या का समाधान कराया जाए।
उन्होंने उपकेंद्र के उपकरणों और अन्य संसाधनों के नियमित निरीक्षण व रखरखाव पर भी जोर दिया। अधिकारियों को विद्युत शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने और आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
#deorianews
Barhaj, Deoria | Sep 14, 2026