नागालैंड में पदस्थ सैनिक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, बोले- छुट्टी प्रशासन के चक्कर में निकल जाती है
मुरैना। नागालैंड में पदस्थ सैनिक सत्यनारायण ओझा ने मुरैना एसपी धर्मराज मीणा से न्याय की गुहार लगाई है। सैनिक का कहना है कि ड्यूटी के कारण उन्हें साल में मुश्किल से छुट्टी मिल पाती है, लेकिन जब वे छुट्टी लेकर घर आते हैं तो अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काटने में ही समय निकल जाता है।
सैनिक ने एसपी से चोरी के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों की समस्याओं और परेशानियों को प्रशासन को गंभीरता से देखना चाहिए।
सैनिक का कहना है कि “साल में मुश्किल से छुट्टी मिलती है, वह भी अगर प्रशासन के चक्कर काटने में निकल जाए तो यह ठीक नहीं है।”
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि कोई व्यक्ति सैनिकों की समस्याओं और उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रय�