चित्तौड़गढ़: जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, हालांकि पहले से ही मिल गई थी निरीक्षण की जानकारी
जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने देर शाम जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय में चल रही अन्नपूर्णा रसोई की व्यवस्थाओं को देखा और व्यवस्था को देखकर नाराजगी भी जताई। सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों से कलेक्टर ने मुलाकात की। हालांकि पहले से ही सभी लोगों को निरीक्षण के बारे में जानकारी मिल गई थी।