चांडिल थाना क्षेत्र के न्यू बायपास सड़क स्थित भालूककोचा गांव के समीप बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर चांडिल डेम की तरफ आ रहें थे।