विदिशा नगर: कोतवाली मे मारपीट का विडियो वायरल,रविवार को SPने पुलिसकर्मि को भेजा लाईन,विभागीय जांच शुरू,8 मार्च की बताई घटना
शहर में वायरल हो रही एक वीडियो जिसमे कोतवाली के अंदर कुछ पुलिसकर्मी लोगों के साथ मारपीट कर रहे है। रविवार को एसपी ने एक पुलिसकर्मी को लाइन हजिर कर मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए। सीएसपी ने कार्यवाही की पुष्टि की। वहीं सूत्रो ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर कार्यवाही के दौरान फरियादी द्वारा थाने मे नियम विरुद्ध वीडियो बनाया जा रहा था जिसे रोका गया था।