कटकमदाग: नावाडीह में दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन झपटकर अपराधी फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
कटकमदाग थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में बुधवार को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर दिनदहाड़े लुटेरों ने एक महिला की गले से सोने की चेन स्नैचिंग कर फरार हो गया। बताया जाता है कि महिला गीता देवी पति स्व मंगलानंद ओझा हजारीबाग शहर से अपने घर टोटो पर सवार होकर लौट थी। जैसे ही नावाडीह में टोटो से उतरकर अपने घर जा रही थी, इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम