कटकमदाग: बकरीद को लेकर कटकमदाग थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का संकल्प
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सोमवार चार बजे कटकमदाग थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी विजय कुमार महतो ने की, जबकि संचालन कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार ने किया।