कटकमदाग: कटकमदाग के युवक आशीष कुमार पासवान की घाघरा डैम में डूबने से मौत
कटकमदाग के रहनेवाले युवक आशीष कुमार पासवान की मौत मंगलवार को तीन बजे हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड के घाघरा डैम में डुबने से हो गई घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक युवक मंईयां सम्मान योजना का प्रचार करने डैम क्षेत्र में आए थे, कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे डैम में नहाने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे पत्थर पर गिर गए।