मढ़ौरा: मढ़ौरा में शादी के इरादे से किशोरी का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज
Marhaura, Saran | Jul 14, 2026 मढ़ौरा थानाक्षेत्र के एक गांव में शादी के नियत से किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी पुलिस ने दर्ज किया है। उक्त मामले में किशोरी के पिता ने मढ़ौरा के एक युवक को आरोपित किया है। पुलिस ने मंगलवार की दोपहर तीन बजे बताया कि किशोरी के पिता ने अपहरण मामले में मढ़ौरा निवासी बबलु प्रसाद को आरोपित किया है जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई शुरु कर दी गयी है।