पचपदरा: चोरी की गई स्कूटी सहित एक वाहन चोर को बालोतरा पुलिस से टीम ने गिरफ्तार किया
बालोतरा पुलिस से थाना प्रभारी ने रविवार को प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस टीम ने एक वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी रामलाल उर्फ रामराम पुत्र लालाराम जाति जाट को चोरी की गई एक एक्टिवा सहित पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। कड़ाई से पूछताछ में अन्य चोरियों के भी राज खुलने का अंदेशा है।