राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में 101 यूनिट हुआ रक्तदान श्री किशोरी कृपा सेवा संस्थान ने लगाया द्वितीय रक्तदान शिविर*
*जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने रक्तदान कर दिया रक्तदान का संदेश*
धौलपुर,30 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में किशोरी कृपा सेवा संस्थान की ओर से द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन माया पैलेस धौलपुर में किया गया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी रहे उन्होंने रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान करने का संदेश दिया। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया । उन्होंने जिले वासियों,युवाओं से जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान करने की अपील की। श्री किशोरी कृपा सेवा संस्थान के द्वितीय रक्तदान शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएमओ डॉ समरवीर सिंह सिकरवार ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया । विशिष्ट अतिथियों में सीओ सिटी धौलपुर प्रदीप ,निहाल गंज थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ,शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्म सिंह मैनावत ,समाज सेवी प्रिंस हुंडावाल ने रक्तदान शिविर को संबोधित कर कहा कि जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए रक्तदान शिविरों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान होता है जिसका कोई भी विकल्प नहीं है। उन्होंने श्री किशोरी कृपा सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे मानवीयता की रक्षार्थ कार्यों की सराहना की । महिला रक्तदाताओं ने भी रक्तदान पहल में बढ़ चढ़कर भाग लिया। अध्यक्षता संस्थापक आचार्य योगेश कृष्ण ने की। विशिष्ट अतिथि महंत हनुमानदास महाराज, हल्लाबोल टीम, एडवोकेट प्रमोद कुमार शर्मा, लोकेश राजपूत मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्तदान हुआ। वक्ताओं ने रक्तदाताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना की। रक्तदान टीम ने बताया कि रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। मंच संचालन राज्य पुरस्कृत उप प्राचार्य भगवान सिंह मीना ने किया। संस्थापक योगेश कृष्ण शास्त्री ने चिकित्सा दल, रक्तवीरों तथा वॉलेंटियर का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ ऋतु शर्मा ,सह इंचार्ज मुकेश शर्मा ,नीरज तिवारी, दिगपाल चौधरी, बृज मोहन शर्मा,अरुण शर्मा ,वार्ड पार्षद शुभम राजावत,सुमित रावत, विष्णु,जितेंद्र तोमर मोहित बघेल,बनवारी लाल,नरेंद्र शर्मा , लोकेश आचार्य ,विजय तिवारी,योगेश तिवारी,महेश शर्मा,रूपेश शास्त्री,राजवीर श्रोती ,कुंज कृष्ण,योगेश दीक्षित,विशाल गुर्जर, भरत परमार,राम शर्मा अन्य रक्तदाता व सेवाभावी व्यक्ति उपस्थित रहे।