बक्सर: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को पॉक्सो न्यायालय ने ठहराया दोषी, सुनाई जाएगी सजा
Buxar, Buxar | Aug 27, 2025 बक्सर में पॉक्सो अदालत के विशेष न्यायाधीश अमित कुमार शर्मा के काेर्ट में दुष्कर्म के मामले में सुनवाई हुई। काेर्ट ने कथित ट्यूशन शिक्षक को दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिया है। आराेपी के खिलाफ सजा के बिंदु पर फैसला सुरक्षित है जिसे बाद में सुनाया जाएगा। विशेष लाेक अभियाेजक सुरेश कुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र का मामला है।