अशोक नगर: जिले में खाद्य किल्लत से नाराज़ किसानों ने सेन चौराहा पर 6 घंटे से ज़्यादा किया चक्का जाम
अशोकनगर में खाद की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे किसानों ने खाद की मांग को लेकर सेन चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर चक्का जाम कर दिया। इसके चलते मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। किसान खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मौके पर डटे रहे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।