#नागपुर: SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट, कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर 4.53 लाख उड़ाए #वायरल #वीडियो #NewsUpdate
#नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर स्थित सक्करदरा इलाके में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा से फिल्मी स्टाइल में लूट की घटना सामने आई है। जहां आरोपी ने कैश काउंटर पर तैनात बैंक कर्मचारी की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर 4.53 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही एक्शन में आई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे इलाके में नाकाबंदी की और महज 30 मिनट के भीतर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई पूरी रकम बरामद कर ली है और अब उससे पूछताछ की जा रही है।