जतारा: 5 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार: दिगौड़ा पुलिस ने बस स्टैंड से दो आरोपियों को दबोचा
दिगौड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 साल से फरार दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने पृथ्वीपुर बस स्टैंड से करन आदिवासी और चंदू आदिवासी (निवासी मऊबुजुर्ग) को दबोचा। दोनों आरोपी वर्ष 2019 के एक मारपीट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे।