चंदिया: नरवार-25 में आम रास्ते पर अतिक्रमण, आवागमन में परेशानी से वार्डवासी परेशान; प्रशासन से रास्ता खुलवाने की मांग
Chandia, Umaria | Oct 21, 2026 उमरिया जिले की चंदिया तहसील के ग्राम नरवार-25 के वार्ड क्रमांक 01 में आम रास्ते पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रास्ते पर लकड़ियां रखकर अतिक्रमण किया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय युवक राजेंद्र यादव के अनुसार, बीते दिन दुर्गा प्रतिमा के चल समारोह के दौरान विवाद हुआ था ।