ढोलबज्जा पंचायत के ढोलबज्जा गरैया में विष्णु महायज्ञ समिति द्वारा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा 20 से 27 फरवरी तक चलेगी। उद्घाटन स्वामी आगमानंद जी महाराज ने किया, जबकि मुख्य प्रवचन पंडित प्रेम शंकर भारती दे रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण कर रहे हैं।