बेगमगंज: बेगमगंज कृषि मंडी में उपज बेचने आए किसानों को एसडीएम ने कराया चने का नाश्ता
बेगमगंज कृषि उपज मंडी में उस समय अलग ही नज़ारा देखने को मिला, जब अपनी उपज बेचने आए किसानों का स्वागत चने के नाश्ते से किया गया। मंडी के भार साधक अधिकारी एवं एसडीएम सौरभ मिश्रा, मंडी सचिव अनुराग रघुवंशी और स्टाफ ने स्वयं किसानों को चने परोसकर इस पहल की शुरुआत की। इस अनूठे प्रयास का उद्देश्य किसानों के प्रति सम्मान और आत्मीयता प्रकट करना है।