सागर नगर: चकराघाट वार्ड में खेलते समय पानी के बर्तन में फंसा 2 वर्षीय बच्चा, बर्तन को काटकर सकुशल निकाला गया बाहर
चकराघाट वार्ड में रहने वाले अनुज जैन का 2 साल का बेटा आरव जैन रविवार सुबह 10 बजे छत पर खेल रहा था और अपने आप को कुण्ड नुमा तांबे के बर्तन में फंसा लिया। मौके पर पहुंचे काफी परेशान हुए लेकिन बच्चे को बर्तन से नहीं निकाल सके। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर चमेली चौक से ताम्रकार की दुकान पहुंचे जहां छैनी हथोड़ा से बर्तन को काटकर बच्चे सकुशल निकाला गया।