सागर नगर: रामपुरा वार्ड स्थित मेडिकल की थोक दुकान में लगी भीषण आग
शहर के रामपुरा वार्ड स्थित मेडिकल की थोक दुकान में शनिवार रात 10.45 बजे आग भड़क उठी। तंग गलियों के कारण यहां बड़ी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी। गनीमत रही कि छोटी दमकल उपलब्ध थी। जिससे समय रहते आग बुझा ली गई वरना बड़ा अग्निकांड हो सकता था। यह शहर की सबसे घनी बस्ती और आवासीय इलाका है। आग दूसरे घर व दुकानों में फैल सकती थी। श्री साईं फार्मा धीरेन्द्र तोमर की है।