सागर नगर: इमानुएल स्कूल के पास ऑटो पेड़ से टकराया, तीन युवक घायल
शहर के इमानुएल स्कूल के पास फिर एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। हादसे में तीन युवक घायल हुए हैं यह सभी शनिचरी निवासी बताए जा रहे हैं घायलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसा शनिवार रात 10:00 हुआ जिसमें गाय को बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।