सागर नगर: बिहारीपुरा: महिला की मौत पर डॉक्टर मोनिका जैन ने परिजनों के आरोपों के बाद रखा अपना पक्ष
डॉ मोनिका जैन ने शनिवार शाम 5:00 बजे की होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा है।उन्होंने कहा कि मरीज आजाद रानी पति बिन्दे चढार का बच्चेदानी का ऑपरेशन 6 मई को हुआ क्योंकि मरीज को बहुत ब्लीडिंग और पेट में दर्द हो रहा था उसे बच्चेदानी में गठान थी खून की कमी थी और दो बोतल खून ऑपरेशन के पहले दिया गया।परिजनों की लिखित सहमति के साथ बच्चेदानी का ऑपरेशन किया।