लिधौरा: लिधौरा रोड पर खेतों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की देरी से बढ़ा खतरा
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा कस्बा स्थित लिधौरा रोड पर खेतों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची थी। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।