कोईलवर: पचैना बाजार के समीप नाली के गंदे पानी से राहगीर परेशान, स्कूली बच्चों को हो रही भारी दिक्कत
पचैना बाजार से राजपुतान पचैना, सोनघटा, धर्मपुर एवं बभनौली जाने वाली सड़क पर पिछले 1 वर्षों से गंदे नाली का पानी बह रहा है। इससे आम लोगों एवं स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर पंचायत के मुखिया से बुधवार की दोपहर 3:00 बात किया गया तो उन्होंने बताया कि पंचायत सचिव के हड़ताल से लौटने पर नाली निर्माण होगा।