आज बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश विदेश में विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी की चर्चा है। सबसे अहम बात ये कि इनके साथ बाढ़ नगर की भी चर्चा है। चाहे जो हो अनंत सिंह का रुतबा के कायल आज पूरा देश हो रहा है। यही कारण है कि तमाम मीडिया, सोशल मीडिया में आज उन्हें दिखाया जा रहा है। MLC चुनाव के दौरान चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार की उतनी चर्चा नहीं हुई जितनी अनंत सिंह की। आज के मीडिया को मशाला चाहिए जिससे उनकी टीआरपी बढ़े। और अनंत सिंह मिडिया को खूब मशाला दे रहे हैं।
Barh, Patna | Nov 20, 2026