कोरबा: उरगा में 18 चक्का ट्रेलर ने एक्टिवा सवार बुजुर्ग को कुचला, CCTV में कैद हुआ मौत का खौफनाक मंजर
Korba, Korba | Nov 4, 2026 कोरबा-चांपा मार्ग पर उरगा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक वृद्ध की जान ले ली। 18 चक्का ट्रेलर ने एक्टिवा सवार बुजुर्ग को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि ट्रेलर के पहिए वृद्ध के ऊपर से गुजर गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।