मुरैना जिला अस्पताल का मैटरनिटी वार्ड बना अखाड़ा! पलंग पर बैठने को लेकर दो महिलाओं में जमकर मा.रपीट
मुरैना। जिला अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में उस समय हंगामा मच गया, जब पलंग पर बैठने को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे से मा.रपीट करने लगीं।
बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं के बीच करीब आधे घंटे तक लात-घूंसे चले और दोनों एक-दूसरे के बाल खींचती रहीं। वार्ड में मौजूद मरीज और उनके परिजन इस घटना को देखकर सहम गए। काफी देर तक चले इस हंगामे के कारण मैटरनिटी वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
आधे घंटे तक चलता रहा विवाद, नहीं पहुंचा नर्सिंग स्टाफ
घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल अस्पताल की व्यवस्था पर उठ रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं करीब आधे घंटे तक आपस में भिड़ती रहीं, लेकिन इस दौरान नर्सिंग स्टाफ या अस्पताल का कोई कर्मचारी बीच-बचाव करने मौके पर नहीं पहुंचा।
घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो भी बनाया, जो अब चर्चा में है।
#morena #मुरैना #अस्पताल