Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
No video available

#jivankauddeshy aur jivan ki nitiyan avashya suniye

Thanesar, Kurukshetra | Dec 5, 2022

MORE NEWS

LIVE: चंडीगढ़ में 'कबीर संध्या' कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

LIVE: चंडीगढ़ में 'कबीर संध्या' कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Thanesar, Kurukshetra | Jun 28, 2026

दो बूंद हर बार, पोलियों की जीत को रखा जा सकता है बरकरार:सुभाष सुधा
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, एलएनजेपी अस्पताल में बच्चों को पिलाई जीवन रक्षक दो  बूंद ,  30 जून तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जाकर बच्चों को पिलाएंगी पोलियों की खुराक
कुरुक्षेत्र, 28 जून। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि पोलियो की दवा की दो बूंद हर बार अभियान के दौरान पिलाकर पोलियों की जीत को बरकरार रखा जा सकता है। इस जीत के लिए जहां अभिभावकों को जागरूक होना होगा वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अपने लक्ष्य को पूरा करना होगा।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा रविवार को एलएनजेपी अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयोजित पल्स पोलियों अभियान के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सीएमओ डा. सुखबीर सिंह, डा. दीपाली अग्रवाल,डा. शैलजा मंगला, डा. अंजली वैध ने एलएनजेपी अस्पताल में बच्चों को पोलियों की दवा की दो बूंदें पिलाकर 3 दिवसीय पल्स पोलियो का अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को धरातल पर उतरकर बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षित भविष्य के लिए संकल्प लेना होगा।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार केवल एक नारा नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर एवं दिव्यांगता उत्पन्न करने वाली बीमारी से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए आह्वान किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे तथा प्रत्येक घर तक पहुंचकर सभी बच्चों को दवा अवश्य पिलाई जाए।
सीएमओ डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 28 जून को जिलेभर के पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है, जबकि 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी जो किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच सके। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाने तथा पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने की अपील की।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.शैलजा मंगला ने कहा कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेभर में पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल एवं ट्रांजिट टीमों की भी तैनाती की गई है, ताकि बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, प्रवासी क्षेत्रों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी कोई पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने आमजन से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

दो बूंद हर बार, पोलियों की जीत को रखा जा सकता है बरकरार:सुभाष सुधा पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, एलएनजेपी अस्पताल में बच्चों को पिलाई जीवन रक्षक दो बूंद , 30 जून तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जाकर बच्चों को पिलाएंगी पोलियों की खुराक कुरुक्षेत्र, 28 जून। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि पोलियो की दवा की दो बूंद हर बार अभियान के दौरान पिलाकर पोलियों की जीत को बरकरार रखा जा सकता है। इस जीत के लिए जहां अभिभावकों को जागरूक होना होगा वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अपने लक्ष्य को पूरा करना होगा। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा रविवार को एलएनजेपी अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयोजित पल्स पोलियों अभियान के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सीएमओ डा. सुखबीर सिंह, डा. दीपाली अग्रवाल,डा. शैलजा मंगला, डा. अंजली वैध ने एलएनजेपी अस्पताल में बच्चों को पोलियों की दवा की दो बूंदें पिलाकर 3 दिवसीय पल्स पोलियो का अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को धरातल पर उतरकर बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षित भविष्य के लिए संकल्प लेना होगा। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार केवल एक नारा नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर एवं दिव्यांगता उत्पन्न करने वाली बीमारी से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए आह्वान किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे तथा प्रत्येक घर तक पहुंचकर सभी बच्चों को दवा अवश्य पिलाई जाए। सीएमओ डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 28 जून को जिलेभर के पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है, जबकि 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी जो किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच सके। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाने तथा पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने की अपील की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.शैलजा मंगला ने कहा कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेभर में पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल एवं ट्रांजिट टीमों की भी तैनाती की गई है, ताकि बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, प्रवासी क्षेत्रों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी कोई पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने आमजन से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

Thanesar, Kurukshetra | Jun 28, 2026

कश्यप राजपूत भवन कुरुक्षेत्र के 46वें स्थापना दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पहुंचे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
प्रदेश के 230 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित,21 लाख रुपए की की घोषणा
विधायक रामकुमार कश्यप,पूर्वमंत्री सुभाष सुधा और चेयरमैन सुभाष कलसाना भी रहे उपस्थित
सोनिका वधवा कुरुक्षेत्र। 
कश्यप राजपूत भवन, कुरुक्षेत्र के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में समाज के प्रदेश से 230 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस समारोह में विधायक रामकुमार कश्यप, हरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष सुधा तथा चेयरमैन सुभाष कलसाना भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने समाज की एकता, शिक्षा और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया तथा सम्मानित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसके शिक्षित और संस्कारित युवा होते हैं। जो समाज अपनी नई पीढ़ी की शिक्षा पर ध्यान देता है, वही भविष्य में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा, युवाओं और सामाजिक संगठनों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कश्यप राजपूत भवन द्वारा शिक्षा और सामाजिक एकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भवन के विकास एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की तथा समाज के द्वारा रखी गई मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया है।
कश्यप राजपूत सभा 25 के प्रधान राजबीर कश्यप ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कश्यप राजपूत भवन पिछले 46 वर्षों से समाज को एकजुट करने, सामाजिक समरसता बढ़ाने और प्रतिभाओं को आगे लाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की सबसे बड़ी पूंजी उसके मेधावी विद्यार्थी हैं और उनका सम्मान करना पूरे समाज का सम्मान है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने और समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
  हरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ता है जब वह शिक्षा, संगठन और संस्कार को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि आज सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने युवाओं से नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता, समाज और प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह युवाओं में आगे बढऩे की नई ऊर्जा का संचार करते हैं।
चेयरमैन सुभाष कलसाना ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठन को मजबूत बनाने पर बल देते हुए कहा कि समाज की नई पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपने संस्कारों और संस्कृति से भी जोडऩा आवश्यक है।
इस अवसर पर विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम में समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह का समापन समाज की एकता, शिक्षा और विकास के संकल्प के साथ हुआ।

कश्यप राजपूत भवन कुरुक्षेत्र के 46वें स्थापना दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पहुंचे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा प्रदेश के 230 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित,21 लाख रुपए की की घोषणा विधायक रामकुमार कश्यप,पूर्वमंत्री सुभाष सुधा और चेयरमैन सुभाष कलसाना भी रहे उपस्थित सोनिका वधवा कुरुक्षेत्र। कश्यप राजपूत भवन, कुरुक्षेत्र के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में समाज के प्रदेश से 230 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस समारोह में विधायक रामकुमार कश्यप, हरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष सुधा तथा चेयरमैन सुभाष कलसाना भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने समाज की एकता, शिक्षा और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया तथा सम्मानित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसके शिक्षित और संस्कारित युवा होते हैं। जो समाज अपनी नई पीढ़ी की शिक्षा पर ध्यान देता है, वही भविष्य में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा, युवाओं और सामाजिक संगठनों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कश्यप राजपूत भवन द्वारा शिक्षा और सामाजिक एकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भवन के विकास एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की तथा समाज के द्वारा रखी गई मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया है। कश्यप राजपूत सभा 25 के प्रधान राजबीर कश्यप ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कश्यप राजपूत भवन पिछले 46 वर्षों से समाज को एकजुट करने, सामाजिक समरसता बढ़ाने और प्रतिभाओं को आगे लाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की सबसे बड़ी पूंजी उसके मेधावी विद्यार्थी हैं और उनका सम्मान करना पूरे समाज का सम्मान है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने और समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। हरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ता है जब वह शिक्षा, संगठन और संस्कार को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि आज सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने युवाओं से नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता, समाज और प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह युवाओं में आगे बढऩे की नई ऊर्जा का संचार करते हैं। चेयरमैन सुभाष कलसाना ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठन को मजबूत बनाने पर बल देते हुए कहा कि समाज की नई पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपने संस्कारों और संस्कृति से भी जोडऩा आवश्यक है। इस अवसर पर विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह का समापन समाज की एकता, शिक्षा और विकास के संकल्प के साथ हुआ।

Thanesar, Kurukshetra | Jun 28, 2026