पांडू: 17 अगस्त को कजरू खुर्द में होगा श्री नाग पंचमी पूजा महोत्सव, कथा वाचिका रूपा रामायणी देंगी प्रवचन
Pandu, Palamu | Aug 5, 2026 पांडू प्रखंड के कजरू खुर्द गांव में 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को श्री नाग पंचमी पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर बकसा बाबा पूजा समिति द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।